Header Banner

शक्तावत खान मजदूर फैडरेशन में पुनः राष्ट्रीय महामंत्री

BY — December 20, 2022

उदयपुर। पुरी(उडीसा) में आयोेजित राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अधिवेशन मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में कल्याण सिंह शक्तावत पुनः महामंत्री चुने गये।

शक्तावत 50 वर्षों से श्रम संघ में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे है। श्री शक्तावत हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री भी है। श्रमिक शिक्षण संस्थान के निदेशक के पद पर कार्य करते हुए श्रमिक शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहे है तथा इनको राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा पुरूस्कार भी प्रदान किया गया। शक्तावत ने कार्यकाल में श्रम संघ सम्बन्धित विभिन्न सम्मेलनों मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई देशो की यात्रा की। ये विभिन्न सामाजिक संस्थाओं मे उल्लेखनीय पदों पर रहते हुए समाज सेवा से जुड़े हुए है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply