मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे फ्लाईओवर का लोकार्पण

BY — January 3, 2023

5-6 को उदयपुर दौरे पर, मेगा जॉब फेयर का अवलोकन
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 व 6 जनवरी को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। गहलोत गुरुवार 5 जनवरी की सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि वे यहां रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित मेगा जॉब फेयर का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कुम्हारों का भट्टा एवं सेवाश्रम फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे तथा अपराह्न 3 बजे गांधी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शरीक होंगे। वे शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा गांगड़तलाई बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे इसी दिन शाम 4 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से विशेष विमान से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *