सुपर ओवर से मेवाड़ टूरिज़्म, रॉयल गाइड और राजपुताना टूरिस्ट ने जीते अपने अपने मैच

BY — April 4, 2023

मेवाड़ टूरिज़्म कप का चौथा संस्करण टी 20
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2023 के चौथे संस्करण में आठवें दिन पहले मुकाबले में रॉयल गाइड ने राजस्थान टूरिस्ट गाइड यूनियन को 62 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल गाइड ने निर्धारित 20 ओवर में 232 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रॉयल गाइड की ओर से अर्जुन मीणा ने इस प्रतियोगिता का पहला शतक 127 रन नाबाद बनाया। साथी खिलाड़ी मीनाफ़ शेख ने 80 रन नाबाद बनाएं। जवाब में राजस्थान टूरिस्ट गाइड यूनियन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाकर रह गई। राजस्थान टूरिस्ट गाइड यूनियन की ओर से सिद्धार्थ सिंह शक्तावत ने 52 रनों का योगदान दिया। रॉयल गाइड की ओर से हितेश एवं निट्स ने दो-दो विकेट हासिल किए। बेहतरीन शतक की बदौलत अर्जुन मीणा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजन सचिव यदुराजसिंह कृष्णावत ने बताया कि आज दूसरे मुकाबले में राजपूताना टूरिज़्म क्लब ने रॉयल ग्प् को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल इलेवन की टीम मात्र 106 रनों पर ऑल आउट हो गई।रॉयल ग्प् की ओर से गौरव कोठारी ने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान दिया। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से प्रद्युमन पारीक ने 3,ओम बड़लियास एवं ईशान प्रताप ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने निर्धारित लक्ष्य को बड़ी आसानी से 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से ईशान प्रताप ने 23 रन का योगदान दिया। रॉयल इलेवन की ओर से अमित अग्रवाल ने 3 विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी के आधार पर राजपूताना टूरिस्ट क्लब के प्रदुमन पारीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे रात्रि कालीन मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने उदयपुर इवेंट एलायंस को रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 112 रन बनाए। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से अंशुल बाबेल ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से राज गोयल ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में उदयपुर इवेंट एलायंस की टीम निर्धारित 20 और में 112 रन ही बना सकी और यह मैच सुपर ओवर में तब्दील हो गया। इस रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के बाद बल्लेबाजी करते हुए उदयपुर इवेंट एलायंस ने एक ओवर में 2 रन बनाए। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने पहली बॉल पर ही चौका लगाकर यह मैच जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर अंशुल बाबेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *