Header Banner

पेसिफिक ने महिला हॉकी में जीता कांस्य

BY — April 4, 2023

उदयपुर। पेसिफिक अकेडमी ऑफ हायर एज्यूकेशन एॅण्ड रिसर्च युनिवर्सिटी ने करपागाम ऐकेडमी ऑफ हायर एज्यूकेशन यूनिवर्सिटी कोयम्बटूर द्वारा आयोजित ऑल इन्डिया 5, ै साइड महिला हॉकी में गर्ल्स टीम ने पहली बार भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक जीता।

पूरे विश्वविद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पेसिफिक विश्वविद्यालय के खेल-बोर्ड चेयरमैन प्रो. हेमन्त कोठारी, पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य ने कांस्य पदक विजेता टीम एवं कोच को शुभकामनाएं दी। पीसीटीई महाविद्यालय डॉ. कपिलेश तिवारी, डॉ. दीपक व्यास, सुरेश जाट, डॉ. नीलम यादव, डॉ. जितेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, महेन्द्र सिंह आदि सभी विश्वविद्यालय सदस्यगण मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply