Header Banner

एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया (ब्लड कैन्सर) से पीड़ित बालिका को मिला नया जीवन

BY — May 22, 2023

उदयपुर। कैंसर अपने आप में बहुत खतरनाक बीमारी है और इनमें भी ब्लड कैंसर को सबसे खतरनाक माना जाता है, इसकी वजह है इस कैंसर के बढ़ने की स्पीड। माना जाता है कि ब्लड कैंसर अन्य सभी कैंसर की तुलना में सबसे तेज स्पीड से बढ़ता है। और ऐसी ही बीमारी एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित 10 बर्षीय बालिका को पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कैन्सर रोग विभाग ने निजात दिलाकर नया जीवन दिया।

दरअसल उदयपुर निवासी दस वर्षीय बालिका के फेफडों में गंभीर इन्फेक्शन (निमोनिया) एवं श्वास लेने के तकलीफ के चलतें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया तो जांच में पता चला कि मरीज को कैन्सर है। परिजनों ने बच्ची को कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ.मनोज महाजन को दिखाया तों बच्ची को एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया(ब्लड कैंसर) का पता चला। सबसें पहले बच्ची को छहः महिने तक कीेमोंथैरेपी दी गई उसके बाद दो साल तक दवाईयो द्वारा इलाज चला।
डॉ. महाजन ने बताया कि एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया (।स्स्) रक्त और अस्थि मज्जा का एक प्रकार का कैंसर है। तीव्र लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया में रोग तेजी से बढ़ता है और परिपक्व रक्त कोशिकाओं के बजाय अपरिपक्व रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। साथ ही लिम्फोसाइट्स नामक सफेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। डॉ. महाजन ने स्पष्ट किया पिछले 10-15 साल में कैंसर के ट्रीटमेंट में बहुत उन्नत और कारगर तकनीक आ गई हैं जिनके उपयोग से ब्लड कैंसर को भी पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। बालिका अभी पूरी तरह से ठीक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply