Header Banner

स्वर्गीय बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

BY — May 22, 2023

स्व. बी. चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राजस्थान एवं इस क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में अग्रणी रहे और उन्होंने श्रमिक हितों के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया एवं प्रतिभागी प्रबन्धन की एक अनूठी मिसाल कायम की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है और आज भी स्व. बी. चौधरी के मार्गदर्शन, श्रमदर्शन, औद्योगिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। यह विचार हिन्दुस्तान ज़िंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के महामंत्री एम.के. लोढ़ा ने स्व. बी. चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पाजंली कार्यक्रम में व्यक्त किए।

स्व. बी. चौधरी ने मजदूर हितों की रक्षा के अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी किये जिसमें अस्पताल एवं बधिर विद्यालय आदि के उत्थान में तन, मन, एवं धन से सहयोग प्रदान किया। स्व. चौधरी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उपरोक्त परम्परा को जारी रखने का सर्वसम्मति से आह्वान किया
हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के यशद भवन स्थित संघ कार्यालय में स्व. श्री बी.चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। पुष्पाजंली कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिं़क वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यू.एम. शंकरदास, हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णमोहन नारायण, उप-मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मनमीत सिंह एवं कंपनी सचिव राजेन्द्र पण्डवाल ने श्रमिक नेता स्व. बी. चैधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के पदाधिकारी महासचिव एम.के.लोढ़ा, सचिव-नारायणलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र भादविया, संगठन सचिव-चन्द्र प्रकाष गन्धर्व एवं सदस्य हर्षवर्धन औदिच्य, सुनील अमलाजिया, चेनराम डांगी के साथ सभी कर्मचारियों ने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एम.के. दीक्षित, हिम्मत लाल नागदा, पी.एल. सालवी एवं कम्पनी के अधिकारियों ने स्व. बी चैधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किये

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply