Header Banner

सार्वजनिक जीवन में मुझे मिला जनता का असीम स्नेह : जैन

BY — November 16, 2023

ताराचंद जैन ने किया विभिन्न वार्डाे का सघन दौरा
उदयपुर। शहर भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने आज शहर के विभिन्न वार्डाे में सघन जनसम्पर्क किया। प्रातः वार्ड 2 व 6 के क्षेत्र अम्बामाता मंदिर से वाल्मीकी बस्ती, पुजारी कॉलोनी में आज जनसंम्पर्क कर वहां की समस्याएं सुनी और उन्हें चुनाव बाद हल करने का वादा किया।

इसके बाद वार्ड 50 के छोटी ब्रह्मपुरी, खटीकवाड़ा, कैलाश कोलोनी, कमलावाड़ी का दौरा किया। दोपहर में वे हुमड़ भवन में चातुर्मास कर रहे आचार्य वर्धमानसागर जी महाराज के पिच्छी परितर्वन समारोह में शामिल हो कर आशीर्वाद लिया। वहां उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि पिछले 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में जनता से मिले अपार स्नेह के कारण ही आज यहां तक पंहुच पाया हूं और आगे ले जाना आपके हाथ में है। मेरा सार्वजनिक जीवन उदयपुर की जनता के नाम रहा है और आगे भी रहेगा।
इसके बाद उन्होंने राड़ाजी चौराहा, गायरियावास,आलू फेक्ट्री, कच्च्ची बस्ती पूलां में जनसम्पर्क किया। शाम को वे चित्रकूटनगर (पीएफ ऑफिस के सामने) स्थित आयोजित जीनगर समाज के क्षेत्रीय सम्मेलन में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जीनगर समाज का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने वहां उपस्थित जनसमुदाय को आव्हान किया वे हमेशा सच्चाई के साथ रहे है और इस चुनाव में भी सच्चाई के साथ रहेंगे।इस अवसर पर उनके साथ वार्ड पार्षद एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply