कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में गहलोत ने किया रोड शो और सभा

BY — November 17, 2023

प्रो. गौरव वल्लभ और विवेक कटारा के समर्थन में पहुंचे
दयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ के पक्ष में रोड शो और ग्रामीण प्रत्याशी विवेक कटारा के पक्ष में शुक्रवार शाम परशुराम चौराहे पर सभा ली। गहलोत शाम 5.30 बजे रेलवे टेªनिंग स्कूल के हेलिपेड पर पहुंचे जहां से कुछ देर के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सुखाड़िया सर्किल पर हुजूम उमड़ पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, अशोक गहलोत और गौरव वल्लभ जिन्दाबाद के नारे लगाए। हेलिपेड पर स्वागत करने वालों में प्रो. गौरव वल्लभ, शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, संजीव राजपुरोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक घंटे बाद करीब 6.35 पर वापस गहलोत सुखाड़िया सर्किल पहुंचे जहां उन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया का आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां गहलोत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से फूलों की भारी माला और मेवाड़ी साफा पहनाया गया। यहां से गहलोत और गौरव वल्लभ कार में खड़े होकर हाथ हिलाते हुए रवाना हुए। कार के पीछे बसें और एलईडी लगी वैन चल रही थीं। इन पर कांग्रेस की सातों गारंटियों के बारे में बैनर लगे हुए थे। साथ ही एलईडी पर कांग्रेस के कराए गए कामों की जानकारी दी जा रही थी। सुखाड़िया सर्किल से शुरू हुआ रोड शो चेटक सर्किल होते हुए हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए सूरजपोल पर संपन्न हुआ।

यहां से गहलोत सीधे परशुराम चौराहे पर पहुंचे जहां विवेक कटारा के समर्थन में सभा हुई। गहलोत ने गत पांच वर्षों में कराए गए कामों पुरानी पेंशन शुरू करने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी के तहत 25 लाख रूप्ए का चिकितसा लाभ देने सहित अन्य योजनाएं बताई। साथ ही अगली सात गारंटियां भी बताई। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से चुनकर पुनः कांगेस सरकार बनाने में सहयोग की अपील की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *