Header Banner

आधी आबादी ने दिखाया पूरा उत्साह

BY — November 25, 2023

16 वीं विधानसभा का भविष्य ईवीएम में बंद
उदयपुर। राज्य की 16 वीं विधानसभा का भविष्य ईवीएम में बंद हो चुका है। सभी के भाग्य निर्धारण का फैसला 3 दिसम्बर को होगा।

लोकतंत्र के उत्सव में महिलाओं ने भी बढ चढ़़कर कर भागीदारी निभाई। दिन चढ़ने के साथ बूथों पर महिलाओं के रैले उमड़े। 10-11 बजे बाद बूथों पर महिलाओं की संख्या अधिक नजर आई। महिलाएं चूल्हा चौका निपटाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था का परिचय देने के लिए बूथों पर पहुंची।
शनिवार को हुए मतदान में उदयपुर का शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 63.18 प्रतिशत बताया गया था। फाइनल मतदान आना बाकी है। उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन और कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ के बीच सीधा मुकाबला था। यह मुकाबला अनुभव और ज्ञान के बीच भी माना जा रहा था।

मतदान के प्रति शहरवासियों का उत्साह अलग ही देखते बन रहा था। महिलाओं ने नियमित कामकाज निबटाकर मतदान किया। चुनाव आयोग की ओर से बनवाए गए आदर्श मतदान केन्द्रों पर, सेल्फी पाइंट पर अपने फोटो भी खिंचवाए। माताओं के साथ पहुंचे बच्चों की जिद पर उनकी अंगुली पर भी स्याही लगवाई।

गुरु नानक स्कूल मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे एक वृद्ध की हर्ट अटैक से मृत्यु हो गई। शाम को तैयाबिया स्कूल में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जैन को अंदर नहीं जाने देने पर कुछ गहमागहमी हो गई। एडीएम सिटी के आदेश के बाद उन्हें जाने दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply