Header Banner

पेसिफिक में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम

BY — August 8, 2024

पेसिफिक विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विश्वविद्यालय के प्रो प्रेसिडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने वृक्षारोपण तथा इसके पारिस्थितिकी महत्व को समजया। स्थायी एवं संतुलित विकास में वृक्षों की भूमिका को उन्होनें विस्तारपूर्वक बताया।

साइंस एवं टेक्नोलॉजी संकाय के चेयरमेन प्रो. दिलेंद्र हिरन, वाणिज्य संकाय के प्राचार्य डॉ. अनुराग मेहता तथा अन्य संकायों के निदेशकों की मौजूदगी के साथ ही समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकगणों ने वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। प्रकृति जो कि हमारी मां के समान है उसके प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से वन संरक्षण का संदे-रु39या इस आयोजन के माध्यम से दिया गया। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम के तहत यह शपथ ली कि इन पौधों की सुरक्षा संस्था द्वारा आजीवन की जाएगी।
पौधारोपण के बहुआयामी महत्व और वन्य जीव संरक्षण में छात्रों की भूमिका के बारे में बातचीत की गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पेड़-ंपौधों के बारे में जागरूक करने के लिए पोस्टर से सजाया गया। विविध वृक्ष कैसे लगाए जाए और किस प्रकार इनकी देखभाल की जानी चाहिए इसके तरीकों पर चर्चा भी की गई। वृक्षारोपण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्राथमिकता से पेड़-ंपौधों की देखभाल, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता शामिल थी।
यह पौधारोपण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। विद्यार्थी इससे वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को सम-हजयने के साथ-साथ अपने आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा में भी अपना सक्रिय हिस्सा लेने के लिए प्रेरित होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply