पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

BY — June 7, 2025

450 होनहार विद्यार्थी और 120 शिक्षकों व प्रशिक्षकों का होगा सम्मान
पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा रविवार 8 जून को सुपर स्टूडेंट अवार्ड दिये जाएगे। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सुपर स्टूडेंट अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि एकेडमिक प्रदर्शन के साथ ही खेलों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं समाजोपयोगी गतिविधि में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है इसी को प्रोत्साहित करने के लिए पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा विगत 5 वर्षों से निरंतर विद्यार्थियों को सुपर स्टूडेंट अवार्ड दिये जा रहे है जिससे कि विद्यार्थियों में यह भावना अधिकाधिक विकसित हो और अभिभावक भी जागरूक होवें कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जबकि उसे विविध विधाओं में प्रशिक्षण और अवसर दिए जावें। तभी वह जीवन की रोचकता और सरसता समझेेगा और उसे अपने पैशे के रूप में भी कई विकल्प मिलेंगे।
फैकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरपर्सन प्रो. दिलेन्द्र हिरन के अनुसार सुपर स्टूडेंट सीजन-5 को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है और इस बार 500 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन सुपर स्टूडेंट अवार्ड के लिए प्राप्त हुए हैं। उन्होनें कहा कि इस अवसर पर खेलों तथा सह शैक्षणिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों तथा विद्यालय में नवाचार युक्त शिक्षा प्रदान करने वाले 120 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार के आयोजन शैक्षणिक प्रासंगिकता एवं उसकी व्यापकता को सार्थक बनाते हैं। पेसिफिक विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर विद्यार्थियों का प्रोत्साहन करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *