स्वास्थ्य, पर्यावरण और उद्योग के लिए बायोटेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी: उभरते शोध रुझान पर राष्ट्रीय सम्मेलन

BY — November 22, 2025

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान द्वारा प्रायोजन
उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पीएएचईआर यूनिवर्सिटी, उदयपुर में संस्थान के संरक्षक राहुल अग्रवाल, प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रो. हेमंत कोठारी, शरद कोठारी, प्रो. पीके चौधरी, डॉ. अशोक दशोरा तथा डॉ. गुंजन जादोन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, पर्यावरण और उद्योग के लिए बायोटेक्नोलॉजी एवं फार्मेसी: उभरते शोध रुझान पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ।

कार्यक्रम का समन्वयन संयोजक प्रो. पीके चौधरी, सह-संयोजक डॉ. अशोक दशोरा, आयोजन सचिव डॉ. गुंजन जादोनए संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अवध किशोर, डॉण् जयेश द्विवेदी, डॉ. दीपक शर्मा तथा क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनीष जैन द्वारा किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में रंजीत बार्शिकार ने दवा निर्माण गुणवत्ता डिज़ाइन व वैश्विक मानकों पर, डॉ. अमरीश चंद्रा ने बौद्धिक संपदा व नवाचार प्रबंधन पर तथा प्रो. ;डॉ. नमिता अरोड़ा ने फार्मेसी में उभरते शोध रुझानों पर व्याख्यान दिया। मंच संचालन डॉ. प्राची व्यास एवं डॉ. श्वेता जैन ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रज़वान अहमदए द्वितीय प्रियांशी जैनए तृतीय परमवीर सिंह तथा सांत्वना पुरस्कार मेहक खरोलए अदिति रावए फातिमा एवं चंद्र प्रकाश जोशी को प्रदान किए गए। मिस्टर अनुरक्मान सिंह द्वारा 500 प्रतिभागियों का पंजीकरण करवा कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया तथा पेसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के सहयोग से कुल 500 प्रतिभागी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *