डिस्कवरी चैनल पर राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा एवं पीएमसीएच पर विशेष डॉक्यूमेंट्री 28 को

BY — March 25, 2026

संघर्ष से सफलता का सफर
उदयपुर। मेवाड़ क्षैत्र के चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन और विजनरी लीडर राहुल अग्रवाल के जीवन संघर्ष और उनके सेवाभावी कार्यों एवं पीएमसीएच पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 28 मार्च को शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री अग्रवाल के जीवन सफर के सधर्श और दक्षिणी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च गुणवत्ता तक ले जाने के उनके अटूट संकल्प को दुनिया के सामने लाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अग्रवाल की जीवनी और उनके कठोर संघर्ष,जिसके दम पर उन्होंने पेसिफिक ग्रुप को इस ऊंचाईओ तक पहुँचाया के सफर को दर्शाती है, साथ ही कैसे एक युवा उद्यमी ने राजस्थान के जनजातीय और पिछड़े इलाकों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का सपना देखा और तमाम चुनौतियों के बावजूद उसे हकीकत में बदला, को दिखाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि राहुल अग्रवाल का उद्देश्य केवल एक अस्पताल खड़ा करना नहीं था, बल्कि दक्षिणी राजस्थान के लोगों को किफायती दरों पर आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना था।

अग्रवाल का मानना है कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना संभव नहीं है। डॉक्यूमेंट्री में उनके उस योगदान को भी रेखांकित किया गया है, जिसके माध्यम से उन्होंने हजारों युवाओं को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान किए हैं। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से न केवल डॉक्टर तैयार हो रहे हैं, बल्कि नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल रहा है। डिस्कवरी चैनल पर इस प्रसारण से मेवाड़ क्षेत्र की वैश्विक पहचान बढ़ेगी। डॉक्यूमेंट्री में स्थानीय लोगों के अनुभव और अस्पताल से लाभान्वित हुए मरीजों की कहानियों को भी शामिल किया गया है, जो राहुल अग्रवाल के सेवा भाव की पुष्टि करते हैं।
राहुल अग्रवाल का कहना है कि हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि धन के अभाव में किसी का इलाज न रुके। दक्षिणी राजस्थान के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी वही सुविधा मिले जो किसी महानगर के बड़े अस्पताल में मिलती है। यह कहानी आने वाली पीढ़ी के उद्यमियों और समाजसेवियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगी। डिस्कवरी चैनल पर इसका प्रसारण यह साबित करता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो और इरादे नेक हों, तो स्थानीय स्तर पर किए गए कार्य भी वैश्विक पटल पर अपनी चमक बिखेर सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *