नई रिनॉल्ट डस्टर का उदयपुर में भव्य अनावरण, दिवाकर मोटर्स में उमड़ा उत्साह

BY — April 4, 2026

उदयपुर। ऑटोमोबाइल जगत में अपनी दमदार पहचान रखने वाली नई रिनॉल्ट डस्टर को उदयपुर स्थित दिवाकर मोटर्स में उत्साह और गरिमा के साथभव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथि, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन जीवंत और आकर्षक बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्रिवेदी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं दिवाकर मोटर्स के निदेशक राजीव नामजोशी ने नई डस्टर का अनावरण कर इस खास पल को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव नामजोशी ने कहा कि नई रिनॉल्ट डस्टर केवल एक एसयूवी नहीं, बल्कि मजबूती, उत्कृष्ट परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम है। इसे भारतीय सड़कों और ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे हर यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद बनती है। नई डस्टर अपने आकर्षक डिजाइन, उच्च ग्राउंड क्लियरेंस और दमदार प्रदर्शन के साथ अपने सेगमेंट में नई पहचान बनाने के लिए तैयार है। इसमें टर्बो टीसीई इंजन, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक कनेक्टिविटी तकनीक जैसी खूबियां शामिल हैं, जो इसे दैनिक उपयोग के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी उपयुक्त बनाती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने इसके शानदार डिजाइन और फीचर्स की सराहना की तथा टेस्ट ड्राइव में विशेष रुचि दिखाई। दिवाकर मोटर्स द्वारा ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स एवं सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। नई रिनॉल्ट डस्टर अब उदयपुर में उपलब्ध है, जहां ग्राहक इसे नजदीक से अनुभव कर अपनी पसंदीदा एसयूवी को घर ले जा सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *