Header Banner

ट्राइडेंट और पैरेलल सेमी फाइनल में, मेवाड़ टूरिज़्म ने आरटीसी को हराया

BY — April 4, 2026

क्वार्टर फाइनल में रेडिसन और लीला पैलेस ने गंवाए अपने मैच
हरीश, राहुल और मेवाड़ टूरिज़्म के प्रतीक मैन ऑफ द मैच

उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए आज खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ट्राइडेंट होटल ने एक तरफा मुकाबले में दी लीला पैलेस होटल को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। दी लीला पैलेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दी लीला पैलेस की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई की संख्या पर नहीं पहुंच पाया। ट्राइडेंट होटल की ओर से हरीश, आकाश नेगी और रोहित रावत ने 2-2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में ट्राइडेंट होटल ने 12.1 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से विजय सिंह ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया। दी लीला पैलेस की ओर से यश जोशी ने तीन तथा धीरज सिंह ने दो विकेट हासिल किया। घातक गेंदबाजी के लिए ट्राइडेंट होटल के हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पैरेलल होटल ने रेडिसन ब्लू होटल को पांच विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी रेडिसन ब्लू टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। रेडिसन ब्लू होटल की ओर से मयूर मेवाड़ा ने अर्धशतक के साथ 54 रन तथा योगेश ने 16 रनों का योगदान दिया। पैरेलल होटल की ओर से ओ पी जांगिड़ ने तीन विकेट, प्रकाश मीणा और राहुल ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में पैरेलल होटल में निर्धारित लक्ष्य को 19.0 ओवर में हासिल कर लिया। पैरेलल होटल की ओर से राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 66 रन और प्रकाश मीणा ने 18 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर पैरेलल होटल के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अंतिम रात्रि कालीन मुकाबले में मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने आरटीसी को पांच रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाएं। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से प्रतीक परिहार ने अर्धशतक के साथ 62 रन और सिद्धांत परिहार ने 19 रनों का योगदान दिया। आरटीसी की ओर से कमलकांत आमेटा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट तथा ईशान प्रताप ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में आरटीसी की टीम 19.5 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। आरटीसी की ओर से ओम बड़लियास ने अर्धशतक के साथ 55 रन तथा हर्षित धाभाई ने 24 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मेवाड़ टूरिज्म क्लब के प्रतीक परिहार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply