Thu, September 10, 2026
Header Banner

पेसिफिक यूनिवर्सिटी मे स्टेप इंटू एआई” कार्यक्रम

BY — September 10, 2026

उदयपुर। पैसिफिक यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीक एवं उसके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराने के उद्देश्य से “स्टेप इंटू एआई – एक्सप्लोर, लर्न, क्रिएट” कार्यक्रम गुरुवार को हुआ।
कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन ला रही है। विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया के साथ कदम मिलाते हुए AI आधारित ज्ञान एवं कौशल विकसित करने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और भविष्य के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. दिलेन्द्र हिरन ने कहा कि AI को केवल एक तकनीक के रूप में नहीं, बल्कि समस्याओं के नए समाधान खोजने और रचनात्मक सोच को विकसित करने के प्रभावी माध्यम के रूप में समझना आवश्यक है। विद्यार्थियों को AI के वास्तविक जीवन में उपयोगों को समझकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कौशल को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम के विशेष सत्र का संचालन डॉ. शिल्पा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को AI की मूल अवधारणाओं, वास्तविक जीवन में इसके अनुप्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की समन्वयक रिया जैन रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और AI के क्षेत्र में सीखने, प्रयोग करने तथा नए विचारों को विकसित करने की दिशा में प्रेरणा प्राप्त की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.