Header Banner

गुप्तेश्वर महादेव में सवा लाख बिल्व पत्र का अनुष्ठान शुरू

BY — July 23, 2012

उदयपुर। तीतरडी होडा पर्वत स्थित गुप्तेश्वर महादेव (उदयपुर के अमरनाथ) मन्दिर पर श्रावण मास में सवा लाख बिल्व पत्र चढ़ाने का अनुष्ठान मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। यह अनुष्ठान करीब पूरे सप्ताह भर महात्मा बृज बिहारी ‘बन’ के सान्निध्य में चलेगा।

प्रतिदिन 25 हजार बिल्व पत्र मंत्रोच्चार के साथ महादेव को चढ़ाये जाएंगे। शिवभक्तों द्वारा आराध्यदेव महादेव का रूद्राभिषेक मन्त्र जाप तथा विभिन्न पूजा अनुष्ठानों से पूजन किया जा रहा है। 28 से 29 जुलाई तक 24 घण्टे अनवरत ‘ऊँ नम: शिवाय मंत्र‘ का जाप भी भक्त करेंगे। यह जाप प्रत्येक मास में एक बार किया जाता है। अनुष्ठान के अन्तिम दिन रविवार को महात्मा बृज बिहारी ‘बन‘ के सानिध्य में महादेव परिवार का रूद्राभिषेक व महाआरती का आयोजन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply