Header Banner

तरवाडी़ ने धामणी के मृतक परिवार को दी सांत्‍वना

BY — August 5, 2012

उदयपुर। राजस्थान अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी़ ने रविवार को उदयपुर के झाडो़ल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वे ग्राम धामणी के सड़क दुर्घटना में मृतक हुकमीचन्द पारगी के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने दुर्घटना बाबत ग्रामवासियों से जानकारी ली।

तरवाडी़ ने जिला कलक्टर हेमन्त गेरा से दूरभाष पर झाडो़ल क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने एवं क्षेत्र में सुरक्षित परिवहन सेवाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने मृतक परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी मांग की जिस पर जिला कलक्टर ने शीघ्र यह व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply