Header Banner

‘लघु उद्योग भारती’ के राकेश अध्यक्ष, महेन्द्र मंत्री

BY — September 15, 2012

udaipur. लघु उद्योग भारती का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होटल अलका में डॉ. बी.पी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयोजित समारोह में राकेश वर्डिया अध्यक्ष, शरद कटारिया उपाध्यक्ष, महेंद्र मांडावत मंत्री, अशोक जैन कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

समारोह में कीर्ति कुमार ने 15-16 दिसम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी को समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प कराया। कार्यक्रम में नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया, गणेश महाराज एवं गोविंद मित्तल ने भी सम्बोधित करते हुए नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। समारोह में विरेंद्र डांगी, रमेश चौधरी, राजेश खमेसरा, सौभाग्य सिंह मांडावत, संजय बांठिया, राजेश चित्तौड़ा, सुरेश कावडिय़ा, पिंकी मांडावत एवं विजय गोधा भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मंत्री महेंद्र मांडावत ने किया। अध्यक्ष राकेश वर्डिया ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply