Header Banner

कर्ण सिंह पहलवान दंगल का पोस्टर विमोचन

BY — September 20, 2012

udaipur. उस्ताद कर्णसिंह पहलवान स्मृति में 29 से 30 सितम्बर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल के पोस्टर विमोचन गुरुवार को किया गया। दंगल स्मृति के सचिव डॉ. दिलीपसिंह चौहान ने बताया कि 29 व 30 सितम्बर को होने वाली सम्भाग स्तरीय इस कुश्ती दंगल का आकर्षक पोस्टर तैयार किया गया।

इस पोस्टर का विमोचन गुरुवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा किया गया। प्रचार-प्रसार के लिए इस पोस्टर के पूरे सम्भाग के अखाड़ों में लगाया जाएगा। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों की प्रविष्ठियों का क्रम भी गुरुवार से शुरू हो गया है। 25 सितम्बर तक अन्तिम प्रविष्ठियां ली जाएगी। इसके बाद कुश्तियों के ग्रुप तैयार किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply