Header Banner

गुरुनानक कॉलेज की गर्ल्स ने मनाई पिकनिक

BY — September 27, 2012

udaipur. गुरुनानक कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय के कला संकाय की करीब 300 छात्राओं ने कठार आश्रम पहुंचकर कठार नदी की जलधारा का लुत्फ उठाया। इन्हें कॉलेज की ओर से पिकनिक पर ले जाया गया था।

प्रो. जी. एम. मेहता ने बताया कि प्राध्यापिका अनीता चोबीसा एवं अनिल चतुर्वेदी के नेतृत्व में छात्राओं ने  मंदिर में माताजी व महादेवजी के दर्शन किये।

प्राध्यापकों ने कठार के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। छात्राओं ने डी जे की धुन पर सामूहिक नृत्य किये। विभिन्न  मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं व अन्याक्षरी आयोजित कर पिकनिक हर्षोल्लास से मनाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply