Header Banner

ईवा-2012 में उमड़ी महिलाएं

BY — October 28, 2012

अग्नि बैंड की आकर्षक प्रस्तुति

udaipur. अनुपम महिला क्लुब की ओर से फतहपुरा स्थित विनायक वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय ईवा-2012 मेले के अंतिम दिन रविवार को शहरवासियों की खासी भीड़ जुटी। दिन भर खरीदारी का दौर रहा। देर शाम को अग्नि बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र  रही।

इससे पहले दोनों दिन महिलाओं को आकृष्ट करने के लिए यहां फैशन शो भी हुआ था। यहां लगी स्टॉल्स पर लैदर बैग, आकर्षक व नई डिजाइन के सलवार कुर्ती, बंधेज साडि़यां, आधुनिक डिजाइन की ज्वैंलरी, बटीक वर्क के वस्त्र्, घरेलू सजावट की सामग्री, मोमबत्तियां, रसोई में काम आने वाले उपकरण आदि प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त यहां खान-पान की सामग्री के स्टॉल्स भी लगाए गए। अंतिम दिन रेफल ड्रॉ भी निकाला गया। इसका पहला पुरस्कार दुबई यात्रा का टिकट रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply