Header Banner

लायंस सेवा सदन की पहली मंजिल का लोकार्पण

BY — October 31, 2012

udaipur. लॉयन्स क्लब के लायन सेवा सदन पर नवनिर्मित प्रथम मंजिल के भवन का लोकार्पण पूर्व प्रान्तपाल लॉयन विनोद कुमार लाडिया ने किया। यह भवन बनने से लॉयन की सेवा गतिविधियों में और विस्तार होगा।

क्लब अध्यक्ष डॉ. आर. एल. जोधावत ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. करूणेश सक्सेना प्रोफेसर प्रबंध अध्ययन संकाय, मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय ने जीवन की सफलता प्राप्त करने के लिए अनेक कारगर उपाय बताये। उपप्रान्तपाल अनिल नाहर ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एंव सचिव राजेश खमेसरा ने क्लब की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल लॉयन सी. के. गोयल, अन्य लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी एवं क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। संचालन लॉयनेस मधु खमेसरा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply