Header Banner

दलपत सिंह राजपूत महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित

BY — November 10, 2012

udaipur. राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के चुनाव में संभागीय अध्यक्ष पद के लिये हुए दूसरे चरण में वर्तमान अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी नवरत्न सिंह चौहान को हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गये।

चुनाव अधिकारी नाहर सिंह पंवार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत का कार्यकाल आगामी तीन वर्ष के लिये होगा । चुण्डावत ने अपार बहुमत से विजय के लिये सभी समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए 14 फरवरी 2013 बसंत पंचमी को राजपत महासभा के 19 वें सामुहिक विवाह समारोह  के आयोजन की घोषणा करते हुए उसे ऐतिहासिक रुप से सफल बनाने के लिये सभी समाज जनों के सहयोग की अपील की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply