Header Banner

मां काली केला ज्वाला का अन्नकूट मनोरथ

BY — November 19, 2012

udaipur. हिरणमगरी में शान्तिनगर स्थित मां काली केला ज्वाला मंदिर में 56 भोग का अन्नकूट मनोरथ हुआ। मनोरथ के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां काली केला ज्वाला को 56 भोग धराए गए। मां को लाल चुनरी का शृंगार धराया गया और मंदिर को दीपों से जगमगाया गया।

मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक महेंद्र पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट एवं विद्युत सज्जा की गई। पंडित नरेश श्रीमाली के नेतृत्व में पंडितों ने दुर्गासप्तशती पाठ, नवचंडी यज्ञ व हवन किया गया। शाम को महाआरती की गई, जिसके मुख्य अतिथि भाजयुमो शहर उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली एवं श्रीराम बजरंग सेना महिला जिलाध्यक्ष ममता शर्मा थे। शाम को परसादी का आयोजन किया गया, जिसमें कैलाश भट्ट, राहुल पाठक, दिलीप कुमावत, गिरीश शर्मा, तरूण श्रीमाली, प्रताप सिंह भाटी आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। रात्रि में भजन कीर्तन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply