Header Banner

मोटर रिवाइन्डिंग का निशुल्क प्रशिक्षण 5 से

BY — November 29, 2012

Udaipur. विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय द्वारा राजस्थान कौशल एंव आजीविका विकास निगम के सहयोग से 5 दिसम्बर से शुरू होने वाले एसी एवं डीसी मोटर रिवाइन्डिंग के आवासीय प्रशिक्षण के लिये आवेदन मांगे हैं।

प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि बेरोजगार युवाओं हेतु दक्षता आधारित एसी एवं डीसी मोटर रिवाइन्डिंग प्रशिक्षण के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर है। प्रशिक्षण में सभी वर्गों के 16 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के साथ साथ प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता एंव प्रबन्ध विकास के व्याख्यान भी कराये जायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply