Header Banner

पॉलिटेक्निक में मनाया फ्रेशर्स डे

BY — December 15, 2012

151229udaipur. विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगितायें आज सम्पन्न हुई। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत शॉटपुट में भरत पालीवाल, गगन गुर्जर तथा मुकेश माली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

151230प्राचार्य अनिल मेहता के अनुसार 200 मीटर दौड़ में राकेश खारोल, शक्ति सिंह तथा अर्जुन चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लम्बीकूद में ललित जोशी, शक्ति सिंह तथा चिराग राजपूत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में चिराग राजपूत, पीयूष पंजाबी तथा शक्ति सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा रबर टेक्नोलॉजी विभाग की टीमों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में इलेक्ट्रिकल विभाग ने प्रथम स्थान  तथा सिविल विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 400 मीटर रेस में मुकेश कुमार माली, राकेश खारोल तथा हितेष जालोरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply