Header Banner

और ‘लीला’ का हो गया अपहरण

BY — February 6, 2013

060212Udaipur. और आज लीला का अपहरण हो गया। वह भी भरे बाजार, भीड़ के बीच। एकाएक यूं किसी युवती का अपहरण कर ले जाना वहां से गुजरने वालों के लिए भी भौंचक्का कर देने वाला था लेकिन जब पता चला कि यह तो फिल्‍म की शूटिंग का दृश्य  है तो हंसकर चल दिए।

060213060214मौका था ख्यातनाम निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मं रामलीला के दृश्य फिल्मांकन का। पूरा गुजरात आधारित सेट सजाया गया था। यहां तक कि सहकर्मियों ने भी गुजराती वेशभूषा ही धारण कर रखी थी। अभिनेता रणवीर कपूर ने भी गुजराती पोशाक ही पहन रखी थी और जिप्सी के पीछे लटककर जाते हुए फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिल्मे में लीला का किरदार अभिनेत्री दीपिका पादुकोन निभा रही हैं। आज दिन भर शूटिंग गणगौर घाट, जगदीश चौक के आसपास ही केन्द्रित रही। अभी तक फिल्म की शूटिंग रात में की गई थी।
060215

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply