Header Banner

उपलब्धियों का उपहार पाकर विद्यार्थी हर्षित

BY — April 30, 2013

एमएमवीएम एवं एमएमपीएस का वार्षिक समारोह

1Udaipur. महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल तथा महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर का दो दिवसीय संयुक्त वार्षिक कार्यक्रम सोमवार को होटल शिकारबाड़ी में हुआ। महाराणा मेवाड़ एज्युकेशन इंस्टीट्यूशंस की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष विजयराज कुमारी मेवाड़ तथा लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ विशिष्ट अतिथि थे।

शुभारंभ अतिथि के दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना शिवतांडवस्तोत्रम, समूहगान ‘शालाला’, तबला वादन, बंगाली नृत्य, भारतीय शास्त्रीय आर्केस्ट्रा-राग हंस ध्वनि, वंदेमातरम्, शास्त्रीय नृत्य कत्थक आदि के शानदार प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय के छात्र यशराज सिंह चौहान, नताशा शर्मा व विस्मय नायर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथि ने बारहवीं के श्रेष्ठ अकादमिक परिणाम के लिए 13 छात्रों को छात्रवृत्ति व योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। कक्षा पांच के जोवियल भास्कर सिन्हा व कक्षा बारहवीं के नीतिज्ञ राय नागोरी को बेस्ट ऑलराउण्डर तथा कक्षा बारहवीं की नताशा शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार दिया गया। कॉक हाउस ट्राफी रमन हाउस को प्रदान की गई।
विशिष्ट अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था छात्रों में संस्कृति का बीजारोपण करती है। उन्होंने अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया कि इस संस्था के समस्त कार्यकर्ता बच्चे के भविष्य निर्माण हेतु अनवरत प्रयासरत हैं। दसवीं की छात्रा वेदिका श्रीमाल की बनाई कलाकृति को संस्था प्रधान संजय दत्ता ने विजयराज कुमारी मेवाड़ को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। धन्यवाद की रस्म हेड बॉय विस्मय नायर ने अदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply