Header Banner

मनाई निर्जला एकादशी, गुलाबबाग में लगा मेला

BY — June 20, 2013

200610Udaipur. शहर के पुष्टिमार्गीय अस्थल व श्रीनाथजी मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी मनाई गई। ग्रामीण बालाओं व महिलाओं का हुजूम भी आज उमड़ पड़ा। इसके चलते मंदिरों के साथ शहर में भी खासी भीड़ रही।

200605200606जगदीश मंदिर पर भी चहल-पहल रही। महिलाओं ने दर्शन कर दान-पुण्य  किए। ठाकुरजी को विशेष श्रृंगार धराया गया। अस्थल मंदिर में भगवान द्वारिकाधीश को पंचामृत स्नान कराया गया। फिर फूल बंगले में विराजित कर आरती की गई। श्रीनाथजी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ रही। मंदिरों में खेवा पद्धति से दर्शन कराए गए। झांकियों में भक्त डटे रहे और दर्शन लाभ लिया। महिलाओं ने गायों को रिजका भी डलवाया।
200607200609200608गुलाबबाग में लगे मेले में ग्रामीण बालाएं पहुंची। यहां मनिहारी, सौन्देर्य प्रसाधन सामग्री सहित अन्यब खाने-पीने की स्टॉ लों पर खासी भीड़ रही। युवकों ने हाथ गुदवाने में तो बालाओं ने मेहंदी छपवाने में अच्छी रुचि दिखाई। जू में भी काफी भीड़ रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply