Header Banner

कांग्रेस जिलाध्यक्षों से फीडबैक का कार्यक्रम निरस्त

BY — July 12, 2013

15 को आने वाले थे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत

congress-1Udaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत, राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी मिर्जा इरशाद बेग व अशोक तंवर का 15 जुलाई को जिलाध्य क्षों से फीडबैक लेने का कार्यक्रम निरस्त  हो गया है।

ये सभी सर्किट हाउस में संभाग सहित 15 जिलाध्यक्षों से बंद कमरे में फीडबेक लेने 15 जुलाई को आने वाले थे। देहात जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव कामत की नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक के बाद फिलहाल उदयपुर के कार्यक्रम को निरस्त करने की सूचना देते हुए आगे नई तारीख तय कर फीडबेक कार्यक्रम रखा जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply