Header Banner

पाक का विरोध, नारेबाजी-प्रदर्शन

BY — August 7, 2013

युवा मोर्चा ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

070819Udaipur. रक्षामंत्री के कथित पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने का विरोध यहां भी देखने को मिला। युवा उबल पडे़ और पाक प्रधानमंत्री का भी पुतला जलाकर विरोध जताया।

उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्वभ में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रे ट पर नारेबाजी की। फिर पाकिस्तािन का झंडा भी जलाया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद सामर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया।
070820इस दौरान जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, उपाध्यक्ष मयंक कोठारी, सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल के प्रभारी जयेश चम्पावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला, राजेश स्वर्णकार, राजेश अग्रवाल, इरशाद चैनवाला इत्यादि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply