Header Banner

कांग्रेस प्रत्‍याशियों के लिए लगन से काम करेगा सेवादल

BY — October 30, 2013

सेवादल ने लिया कांग्रेस सरकार की पुनरावृत्ति का प्रण

301005Udaipur. जिले से खड़े होने वाले सभी प्रत्याेशियों के लिए अग्रिम संगठन सेवादल लगन से काम करेगा। कांग्रेस सरकार को वापस लाने के लिए कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता हरदम तैयार हैं।

यह जानकारी सेवादल के जिलाध्याक्ष दयालाल चौधरी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंकने बताया कि सेवादल को कांग्रेस का प्रथम संगठन होने का गर्व है और सदैव रहेगा। सरकार ने ग्रमीण और जनजाति क्षेत्रों में नई विकास की राहे खोली है, जहां जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। चाहे निशुल्क दवा योजना हो या जांच व्यवस्था। सभी में ग्रामीणों को राहत मिली है ग्रामीण क्षत्रेों में निवास करने वाले लोगों के विकास और उनकी लम्बित  मांगों को लेकर सेवादल सदैव प्रयासरत रहेगा उसे प्राथमिकता देते हुए तुरन्त हल करवाई जाए। विकास की बात है तो आमजन के लिए मूलभूत सुविधाओं को जुटाने में कही कमी नहीं आएगी। प्रवक्ता राजकुमार सुहालका पाटिया ने बताया कि आगामी चुनावों के परिप्रेक्ष्य में सेवादल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर जीत का लक्ष्य दे दिया है  जनजाति क्षेत्रों के युवओं को शिक्षा क्षेत्र में काफी संबल मिला है। उनके लिए जनजाति विश्वविद्यालय भी शुरू होने वाला है। ऐसे में उनके सामने कई विकल्प होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply