Header Banner

… तो इसलिए बदला श्रीमाली ने चुनाव कार्यालय

BY — November 13, 2013

congressUdaipur. शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन भरे एक दिन भी नहीं बीता कि सूरजपोल थाने के सामने विवादित निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोला गया चुनाव कार्यालय उन्हेंक हटाना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यायशी दिनेश श्रीमाली ने मंगलवार को सूरजपोल थाने के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में अस्थायी चुनाव कार्यालय से जुलूस निकालकर नामांकन भरा था। बुधवार को जब श्रीमाली समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार निगम से उक्त बिल्डिंग के विवादित होने की सूचना मिली।
सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग मालिक नगर निगम की मेयर का जानकार है। भाजपा प्रत्याशी के दबाव में मेयर ने बिल्डिंग मालिक को कांग्रेस का चुनाव कार्यालय तुरंत खाली करवाने को कहा। मजबूरी के चलते बिल्डिंग मालिक ने कार्यालय खाली करवा दिया। अब श्रीमाली के नए चुनाव कार्यालय देहात जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप आरएमवी रोड पर गुरुवार को शहर जिलाध्याक्ष नीलिमा सुखाडि़या उदघाटन करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply