Header Banner

अध्यक्ष चयन के लिए नोमिनेशन कमेटी गठित

BY — November 23, 2013

231109Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर के वर्ष 2014-15 के निदेशक मण्डल का गठन तथा वर्ष 2016-17 के लिए अध्यक्ष मनोनयन हेतु रोटरी बजाज भवन में आयोजित बैठक में नोमिनेशन कमेटी का गठन किया गया।

नोमिनेशन कमेटी के को-चेयरमैन महादेव दमानी ने बताया कि नोमिनेशन कमेटी में अध्यक्ष बी. एल. मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन, अध्यक्ष निर्वाचित डॅा. बी. एल. सिरोया, अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत के अतिरिक्त 7 अन्य सदस्यों परमेश्वर धर्मावत, पदम दुगड़, सुशील बांठिया, सहायक प्र्रान्तपाल नक्षत्र तलेसरा, डी. पी. धाकड़, सुरेश सिसोदिया तथा के. पी. गुप्ता का चयन किया गया। प्रारम्भ में डॅा. आनन्द स्वरूप ने ईश वंदना प्रस्तुत की जबकि अंत में सचिव सुरेन्द्र जैन ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply