Header Banner

पत्रकार व्यास के गीतों की सीडी का विमोचन

BY — December 24, 2013

241205उदयपुर। वरिष्ठ पत्रकार शैलेश व्यास के स्वर में दस फिल्मी गायकों के गीत, संगीत, डॉयलॉग के गुलदस्ते की ऑडियो सीडी का विमोचन मुम्बई की टीवी फिल्म प्रोड्यूसर ऋचा पाठक, दिशा- राहुल, डॉ. लोकेश- सत्यभामा व्यास एवं सुनील- कीर्ति थदानी द्वारा किया गया।

सी.डी. के संगीतकार मधुसूदन वैष्णव, समन्वयक नीरज मैसी, उद्घोषक विजयसिंह पंवार, ऋतु वैष्णव, ज्योति व्यास, तृप्ती व्यास, सह गायिका श्रीमती वीणा व्यास व रेखा जैन ने इसे कर्ण प्रिय बनाया। ऑडियो सी.डी. में हेमन्त कुमार, मुकेश, रफी, किशोर कुमार, के.एल. सहगल, कवि प्रदीप, शमशाद बेगम आदि गायकों के गीतों के साथ ही फिल्म कलाकार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, राज कुमार, देव आनन्द, अजीत के डॉयलॉग भी काफी रोचक रहे। इस ऑडियो सी.डी. का शीघ्र ही वीडियो संस्करण भी रिलीज होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply