Header Banner

ग्रामीण सीट निकालना वाकई मुश्किल था : कटारिया

BY — January 5, 2014

प्रमोद सामर, तखतसिंह शक्तावत के सिर बांधा सेहरा

050111उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने माना कि ग्रामीण विधानसभा सीट पर विजय पाना मुश्किल था लेकिन विधानसभा संयोजक प्रमोद सामर, प्रभारी तखतसिंह शक्तावत सहित उनकी टीम का सक्रिय सहयोग रहा कि आसानी से हमने विजय प्राप्त  कर ली।

वे रविवार को बड़बडे़श्वर महादेव में ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश मीणा, एसटी मोर्चाध्यक्ष हरीश मीणा, रामलाल चौधरी, गणेश व्यास आदि की सामूहिक एकजुटता व प्रयासों से जीत संभव हो सकी। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान चाहता है, उसे सम्मान दें। उसकी भी कुछ उम्मीदें होती है, उसकी वाजिब उम्मीद को पूरा करें।
050112इससे पहले उन्होंने रविवार को आमजनों की समस्याएं सुनीं। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कार्यकर्ता सम्मेलन, सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए और रात्रि को वापस जयपुर प्रस्थान कर गए। कटारिया ने सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार किया गया वर्ष 2014 का बहुरंगीन कैलेण्डर का लोकार्पण किया। हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है इसके साथ ही पार्टी स्थापना दिवस, पार्टी के महापुरूषों के जन्म व महाप्रयाण दिवस, पार्टी नेताओं के जन्म दिवस आदि को दर्शाया गया है। यह कैलेण्डर कार्यकर्ताओं को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कर्मचारी, अधिकारी अपने स्थानान्तरण हेतु, कार्यकर्ता क्षेत्रों में विकास कार्य कराने हेतु बारी बारी से कटारिया से मिले। कटारिया ने प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान से सुना व उसके उचित समाधान हेतु आश्वस्त किया। इस दरम्यान ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, किरण जैन आदि उपस्थित थे।
050113इससे पूर्व कटारिया तारक गुरू ग्रंथालय पहुंच आचार्य देवेन्द्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजसमन्द जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, उपाध्यक्ष नाथुलाल जैन, पूर्व सभापति रवीन्द्र श्रीमाली, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, किरण जैन, युधिष्ठिर कुमावत, गणेश व्यास, रामलाल चौधरी, रमेश मीणा, हरीश मीणा, हिम्मतसिंह दधिवाड़िया, केशुलाल, भंवर पालीवाल, शंभु जैन, भेरूसिंह देवड़ा, जगदीश मेनारिया, अनिल चित्तौड़ा, देवीलाल, अलका मुंदड़ा, चंचल अग्रवाल, जिनेन्द्र शास्त्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply