Header Banner

ऑनलाइन हवाला के कारोबारी गिरफ्तार, 11.59 लाख जब्त

BY — January 27, 2014

270123उदयपुर। घंटाघर थाना पुलिस ने हवाला के कारोबार से जुड़े गुरुकृपा ऑनलाइन के चार व्यापारियों को गिरफ्तार कर 11.59 लाख रुपए बरामद किए हैं। सभी आरोपी मेहसाणा गुजरात के रहने वाले हैं।

जब्त राशि के बारे में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है। धारा 109 के तहत गिरफ्तार आरोपियों में दीक्षितभाई पटेल, अशोकभाई पटेल, हार्दिक कुमार पटेल और दिनेशभाई पटेल शामिल हैं। जबकि वहां मिले 11.59 हजार रुपए धारा 102 के तहत जब्त किए हैं। हालांकि पुलिस को वहां से पचास लाख रुपए से अधिक की राशि मिलने का अनुमान था लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले उनका एक साथी राशि लेकर निकल गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यापारी पिछले एक साल से यहां ऑफिस खोलकर अहमदाबाद व मुम्बई से हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply