Header Banner

‘कार्यकर्ताओं को सिखाया कि कैसे बोलें’

BY — March 9, 2014

भाजपा का वक्ता प्रशिक्षण शिविर

090314उदयपुर। लोकसभा चुनाव में देश भर में $272 व प्रदेश में 25 सीटों का लक्ष्य लेकर चलने वाली भाजपा कार्यकर्ता किस तरह पार्टी की नीतियों, विचारधारा व कार्यक्रमों को जनता के समक्ष रखे, इसको लेकर पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय पर संभाग के विधानसभावार चयनित कार्यकर्ताओं को वक्ता प्रशिक्षण शिविर में समझाया गया।

शिविर में उदयपुर शहर देहात डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमन्द के चयनित कार्यकर्ताओं का पार्टी के वरिष्ठ प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं को भाषण कला की जानकारी दी।
दूसरे सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने कुशल वक्ता के बारे में जानकारी दी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। वंशवाद, परिवारवाद का विरोध करते हैं। पोस्टर लगाने वाला एक कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है तो चाय पिलाने वाला एक गरीब देश के प्रधानमंत्री पद का दावेदार हो सकता है। हमारे पूरे देश में प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्राध्यक्ष, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री कोई भी परिवारवाद से जुड़ा़ नहीं है। पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने तृतीय सत्र में नुक्कड़ सभाओं में बोलने के गुर सिखाये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply