Header Banner

पाषाण प्रतिमाओं ने जीवंत किया इतिहास

BY — March 14, 2014

विश्व जीवंत विरासत महोत्सव-2014 में प्रतिमा वीथी का उद्घाटन

140310उदयपुर। केन्द्रण सरकार के वित्तीाय सहयोग से सिटी पैलेस में आयोजित दूसरे विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2014 के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन प्रतिमा वीथी का उद्घाटन भारत में आस्ट्रिया के राजदूत बनार्ड व्रेब्ज़ ने किया। वीथी में 47 मूर्त शिल्प कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

140308सिटी पैलेस संग्रहालय सलाहकार डॉ. अलका पाण्डे ने बताया कि वर्तमान में सिटी पैलेस संग्रहालय में 308 मूर्ति शिल्प संग्रहित एवं संरक्षित हैं। उनमें से इस वीथी में चयनित 47 कलाकृतियां रखी हैं जिन्हें विषय वस्तु के आधार पर चार वर्गों में वर्गीकृत किया गया है इसमें देवता, सुरसुंदरी, देवियां एवं पशु आकृतियां, स्मारक प्रस्तर। यह वर्गीकरण संग्रह में संकलित मूर्तियों के कलाबोध (कला सौंदर्य) एवं प्रतिनिधित्व के गुण के आधार पर किया गया है।
140309प्रतिमा वीथी के प्रथम कक्ष देवता, द्वितीय कक्ष सुरसुंदरी, तृतीय कक्ष देवियां, चतुर्थ कक्ष पशु आकृतियों से सज्जित हैं। संगोष्ठी के दूसरे दिन फतहप्रकाश पैलेस होटल के दरबार हॉल सभागार में विषय विशेषज्ञ रामनिवास, श्वेता राव, ओसामा मंजर, मुजफ्फर अहमद अंसारी, शांतिनी राय चौधरी, स्वर्णा चित्रकार, नेपाल के काय वेसी, फोर्ड फाउण्डेशन की डॉ. रवीना अग्रवाल, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की डॉ. अंजू उपाध्याय, आयरलैण्ड की मेरी मेककेरथी ने विश्व जीवंत विरासत महोत्सव पर शोध संबंधी व्याख्यान दिये। इस अवसर पर फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविन्दसिंह मेवाड़ भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply