Header Banner

उदयपुर को बेस्ट वेडिंग डेस्टीनेशन का अवार्ड

BY — April 1, 2014

उदय विलास एवं देवीगढ़ पैलेस होटल को भी सम्मान

010401उदयपुर। पर्यटकों की सर्वश्रेष्ठ पसंद के लिए जहां उदयपुर को बेस्टड वेडिंग डेस्टी नेशन का अवार्ड मिला है वहीं राजस्थान को भारत एवं दक्षिण एशिया की नामचीन पत्रिका ’ट्रेवल प्लस लेजर इंडिया एंड साऊथ एशिया द्वारा ‘टी प्लस एल रीडर्स च्वाइस अवार्ड-2013’ से सम्मानित किया गया।

राजस्थान के पर्यटन विभाग को यह पुरस्कार सोमवार की रात नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दिया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक आर. के. सैनी ने यह पुरस्कार सम्मान ग्रहण किया। समारोह में उदय विलास होटल, देवीगढ़ पैलेस होटल, उदयपुर को भी पुरस्कार मिला। इस मौके पर पत्रिका के मुख्य संपादक ने कहा कि पत्रिका द्वारा अगस्त, 2013 से दिसम्बर, 2013 के बीच करवाए गए रीडर्स पोल में राजस्थान के पक्ष में भारी मत मिले थे। इसके आधार पर राजस्थान को देश का बैस्ट हेरीटेज डैस्टीनेशन झीलों की नगरी उदयपुर को बेस्ट वेडिंग डेस्टीनेशन, पैलेस ऑन व्हील्स को बैस्ट लग्जरी ट्रेन और बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन सहित कई अन्य श्रेणियों में राजस्थान को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply