Header Banner

रेफल ड्रा के विजेता को रोटरी ने दी कार की चाबी

BY — April 8, 2014

080409उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर व रोटरी सर्विस ट्रस्ट द्वारा दिसम्बर में आयोजित रोटरी मेला-2013 में रखे गये रेफल ड्रा के प्रथम तीन विजेताओं को कल रोटरी बजाज भवन में आयेाजित एक समारोह में प्रांतपाल अनिल अग्रवाल ने पुरूस्कार स्वरूप कार, मोटरसाईकिल एवं स्कूटी की चाबी सौंपीं।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि रोटरी मेला के रेफल ड्रा के प्रथम पुरूस्कार स्वरूप कार विजेता शीतल नरेन्द्र जैन,द्वितीय पुरूस्कार स्वरूप मोटरसाईकिल विजेता राकेश औदिच्य एवं तृतीय पुरूस्कार स्वरूप स्कूटी के विजेता राकेश जैन को प्रांतपाल अनिल अग्रवाल ने चाबी सौंप कर बधाई दी।
मेहता ने बताया कि रोटरी क्लब ने रोटरी मेले के ड्रा को लेकर प्रारम्भ से ही पारदर्शिता रखी और इसी कारण मेले के प्रति जनता का विश्वास दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। समारोह में प्रांतपाल अनिल अग्रवाल,क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन, रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमेन एवं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी, सुभाष सिंघवी, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. बी. एल. सिरोया, अध्यक्ष मनोनीत गजेन्द्र जोधावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply