Header Banner

कल होगी सभी समाज संगठनों की बैठक

BY — April 22, 2014

उदयपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

180404उदयपुर। उदयपुर स्थापना समारोह समिति के बैनर तले शहर के सभी समाजों, संगठनों की बैठक बुधवार शाम 4.30 बजे नगर निगम के छोटे सभागार में होगी जिसमें महाराणा उदयसिंह की निकलने वाली सवारी के रूट एवं उस पर जल व्यवस्था, अल्पाहार कराने वालों की सहमति ली जाएगी।

मंगलवार को नगर निगम महापौर रजनी डांगी, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्षता हेमलता शर्मा, मुख्य संयोजक भंवर सेठ, संयोजक दिलीपसिंह राठौड़, जयकिशन चौबे आदि ने पांच दिवसीय कार्यक्रमों की विवेचना कर अंतिम रूप दिया। महापौर ने आश्वजस्त  किया कि निगम की ओर से कोई कमी नहीं रहेगी। समारोह के प्रचार प्रसार के लिए बैनर बेच झण्डे व अन्य प्रचार की जिम्मेदारी प्रचार प्रसार करने की समिति बनाई जाएगी। बैठक में कार्यक्रम से आम जनता को किस तरह अधिक से अधिक जोड़ सकें, इस पर चर्चा होगी। लोक कला मंडल व पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पर्यटन विभाग आदि को इस बैठक मे आमंत्रित कर उनसे पूर्ण सहयोग लिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply