Header Banner

एक्शन उदयपुर : विजया बैंक व अन्य संवारेंगे रजिस्ट्रार कार्यालय पार्क को

BY — June 2, 2014

060508उदयपुर। जिला प्रशासन के एक्शन उदयपुर के तहत भटृजी की बाड़ी स्थित रजिस्ट्रायर कार्यालय के सामने सार्वजनिक पार्क की सफाई, रंगरोगन, पेड़ों की कटाई-छंटाई आदि कार्य विजया बैंक एवं भारतीय सेवा संस्थान के स्वयंसेवक करेंगे। यह कार्य 7 व 8 जून को किया जाएगा।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के समन्वएयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि पार्क की सुन्दरता बनाए रखने हेतु विजया बैंक एवं भारतीय सेवा संस्थान द्वारा सहयोग किया जा रहा है। बैंक एवं संस्था द्वारा पार्क के सामने कि दिवार पर भी कलर इत्यादि कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु रंग ब्रश, पौधे तथा अन्य सामग्री बैंक एवं संस्था स्तर से उपलब्ध कराई जा रही है। एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अन्तर्गत उदयपुर शहर के किसी भी स्थान का चयन संस्था या व्यक्ति द्वारा किया जाकर उसका सौन्दर्यकरण एवं विकास किया जा सकता है। अब तक इस कार्यक्रम के द्वारा मेहता पार्क, सरदारपुरा पार्क, सेवाश्रम चौराया पर साफ सफाई रंगरोगन कर सुन्दर बनाया जा चुका है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply