Header Banner

दक्षिण अफ्रीका में मन रहा है भारत महोत्‍सव

BY — July 31, 2014

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र निदेशक दशोरा नोडल ऑफिसर नियुक्त
महोत्सव का लोगो तैयार कराया केन्द्र ने

310703उदयपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा दक्षिण अफ्रीका से कूटनीतिक सम्बन्धों की 20 वर्ष पूर्ण होने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत लौटने की सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दक्षिण अफ्रीका में ‘भारत महोत्सव’ का आयोजन 18 जुलाई से 31 अगस्त तक हो रहा है। उत्सव के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक श्री शैलेन्द्र दशोरा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित भारत महोत्सव से लौटे केन्द्र निदेशक दशोरा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के 12 शहरों में विभिन्न गतिविधियां हो रही हैं। महोत्सव में कॉन्स्टीट्यूशन हिल तथा नेल्सन मण्डेला फाउण्डेशन में ‘गांधी-मण्डेला’ प्रदर्शनी, वांडरर्स में क्रिकेट कनेक्ट एक्जीबिशन के साथ-साथ तीन चरणों में नृत्य महोत्सव होगा जिसमें संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘नृत्य रूपा’, कत्थक केन्द्र द्वारा ‘कत्थक प्रवाह’ तथा आईसीसीआर द्वारा ओडिसी नृत्य का प्रदर्शन शामिल है। महोत्सव में ही साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य सम्मेलन, पर्यटन मंत्रालय द्वारा फूड फेस्टीवल तथा कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। तकरीबन एक माह से ज्यादा अवधि तक आयोजित महोत्सव में सूचन एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिल्म फेस्टीवल तथा विदेश मंत्रालय द्वारा गांधी-मण्डेला यूथ सम्मिट का आयोजन भी किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply