Header Banner

हिंद जिंक की कायड़ खदान पुरस्कृत

BY — August 2, 2014

020806उदयपुर। भारत की फेडरेशन ऑफ इण्डियन मिनरल इण्डस्ट्रीज (फीमी) ने पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ खदान को फीमी अभिराज बालदोता एन्वायरमेंट अवार्ड-2014 से सम्मानित किया।

अवार्ड हिन्दुस्तान जिंक को 31 जुलाई को दिल्लीा में फीमी की 48 वीं आमसभा में केन्द्रीय खान, इस्पात, श्रम एवं रोजगारमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से कबीर घोष (हेड-टेक्नीकल माइनिंग), पूरण जेतावत, (इकाई प्रधान-कायड़ माइन) ने ग्रहण किया। जेतावत को हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन में पर्यावरण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply