Header Banner

सवीना सर्कल पर हाड़ीरानी की प्रतिमा का लोकार्पण

BY — October 21, 2014

31 लाख की लागत से लगी मूर्ति

211008उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने मंगलवार को नगर निगम द्वारा निर्मित हाड़ीरानी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। 1900 किलो वजनी 12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए कटारिया ने कहा कि हाड़ीरानी का जीवन हमारे लिये साहस और राष्ट्र प्रेम का अप्रतिम उदाहरण है।

भारत के इतिहास में हाड़ारानी का नाम सदैव स्वर्णाक्षरों से अंकित रहेगा। कटारिया ने कहा कि फतहसागर स्थित विभूति पार्क में भी बप्पारावल, महाराणा सांगा, महाराणा कुंभा, महाराणा राजसिंह, महारानी पद्मिनी, पन्नाधाय एवं किसान आन्दोलन के प्रतिक विजय सिंह पथिक के साथ फतहसागर के निर्माता फतहसिंह एवं मेवाड़ की विभूतियों की करीब 14 फीट की बड़ी प्रतिमाएं हर 100 मीटर की दूरी पर लगायी जाएगी।

211009महापौर रजनी डांगी ने शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए हाड़ीरानी के आत्म बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। हुए आमजन को उनसे व महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान को बनाये रखने में योगदान का आव्हान किया। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने शहर के सौन्दर्य को लेकर निगम द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, श्यामा कुमारी सेंगर, मनोहर सिंह कृष्णावत, तेजसिंह बांसी, बालुसिंह कानावत ने भी सम्बोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply