Header Banner

बेटे ने की पिता की हत्या

BY — October 25, 2014

पत्नी से अवैध संबंध की थी आशंका, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

251001उदयपुर। ओगणा क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने उसके पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। आरोपी को उसकी पत्नी के साथ उसके पिता से अवैध संबंध की आशंका थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ओगणा थानाधिकारी शंभूसिंह ने बताया कि नेताजी का बारां निवासी सोहन पुत्र डालू वडेरा मंगलवार रात को शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसका पिता डालू शराब पी रहा था। सोहन को उसके पिता व उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने की आंशका थी। इस पर सोहन व उसकी पत्नी के बीच में कहासुनी हो गई। सोहन ने उसकी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने उसका पिता डालू आया, जिस पर सोहन ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद सोहन वहां से भाग गया। डालू रात भर घर पर ही पड़ा रहा। दीपावली के दिन २३ अक्टूबर को ग्रामीणों ने डालू को घर के बाहर मृत पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डालू के छोटे बेटे धर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। दीपावली की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करके आरोपी सोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply