Header Banner

सत्य साई बाबा के जन्मोत्सव पर हुआ कार्यक्रम

BY — November 24, 2014

241109उदयपुर। श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस बार रविवार को भगवान श्री सत्य साई बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः नगर संकीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से नारायण सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत भोजन प्रसाद के पैकेट्स जरूरतमंद लोगों को राजकीय हॉस्पीटल, अम्बामाता मन्दिर, महाकाल मन्दिर आदि जगहों पर वितरित किए गए।

241110शाम को सर्वधर्म भजन कार्यक्रम की शुरूआत वेदपाठ, साई गायत्री के साथ हुई जिसमें धर्मप्रेमी सज्जनों बढ़ चढ़कर भाग लिया। समिति के क्रियाकलाप व बाबा के जन्म दिवस के संदर्भ में समिति जिलाध्यसक्ष आरके श्रीवास्तव ने प्रकाश डाला। मंगल आरती के बाद जन्मदिन केक काटकर प्रासाद वितरण के साथ भव्य जन्म दिवस समारोह का समापन हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply