Header Banner

देबारी गुफा में मिला युवक का शव

BY — December 3, 2014

– चेहरे व सिर पर चोट के निशान, शिनाख्त नहीं

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी स्थित रेलवे की गुफा में आज सुबह एक युवक का शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

प्रतापनगर थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि सुबह देबारी गुफा में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि युवक के चेहरे व उसके सिर पर चोट के निशान हैं। युवक की उम्र २२ से २५ साल बताई जा रही है। जांच के दौरान मृतक के पेन्ट पर एमपी गुना के एक टेलर का लेबल लगा है जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक एमपी का हो सकता है। युवक की जेब से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। संभव है कि युवक रात को ट्रेन में सफर करते समय गिर गया होगा। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply